आरएस पुरा। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में शिवरात्रि पर भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। मंदिर भोले बाबा के जयघोष से गुंजायमान रहे। शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर सुखद जीवन की कामना की।
कस्बे के शिव मंदिरों में मंगलवार सुबह हवन कर आहुतियां डाल भक्तों ने पूजा-अर्चना की। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव आगरा चक के प्राचीन शिव मंदिर में भक्त जलाभिषेक के लिए लगी लाइन में इंतजार करते हुए दिखे। महाशिवरात्रि को लेकर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में हाजिरी लगाई।
बाद में मंदिर कमेटियों की तरफ से भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सामाजिक संगठनों व बाजार एसोसिएशन की ओर से कई प्रकार के स्टाल लगा लोगों को जलपान कराया। गांव कोटली शाहदौला में भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना करने के साथ पहुंचे भक्तजनों ने मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान उप महापौर पूर्णिमा शर्मा, महंत राजेश गिरी सहित कई संत भी मौजूद थे।
-------
शिव बरात में शामिल हुए भक्त
मीरां साहिब। गांव कृष्णा नगर में महाशिवरात्रि पर शिव बरात निकाले जाने के साथ भगवान शंकर, राधा-कृष्ण, मां काली की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में शंकर-पार्वती और राधा-कृष्ण के नृत्य को काफी सराहा गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और लोगों को जलपान भी कराया। शोभायात्रा संचालन व आयोजन गांव की कमेटी की ओर से किया गया। इंदिरा नगर में शिव मंदिर में पहुंचे भक्तों ने जलाभिषेक करने के साथ पूजा की। गांव फिंदड़ में भक्तों ने माथा टेका व आशीर्वाद लिया। डीडीसी सदस्य विद्या मोटन भी मौजूद रहीं। संवाद
-----
आकर्षक झांकियां निकाली गईं
मंगलवार को कई गांव से पहुंची झांकियां कस्बे में आकर्षण का केंद्र रहीं। कई कलाकारों ने शिव की महिमा का बखान किया। तो कई ने राधा-कृष्ण की झांकियां निकालीं। झांकियों के साथ चल रहे भक्त शिव की महिमा का गुणगान करते नजर आए। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनात रही।
देवस्थानों में कार्यक्रम के अलावा भंडारा भी लगाया
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में शिवरात्रि धूमधाम और आस्था से मनाई गई। क्षेत्र के मंदिर और देवस्थानों में कार्यक्रम के अलावा भंडारा भी लगाया गया। शिवलिंग पर जल धारा के लिए श्रद्धालुओं को लाइन लगानी पड़ी।
कस्बे के कामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। सुबह तीन बजे से ही भगवान शिव के दर्शन के लिए लोग पहुंचने लगे। मंदिर में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस और स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इसमें भाजपा के महामंत्री अशोक कौल, पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, जगदीश भगत मौजूद रहे। महंत रामेश्वर दास ने बताया हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेक करके आस्था व्यक्त की।
वहीं सुंगल में शिवा दा केरी, गांव गौसान में शिव मंदिर और चौकी चोहरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी शिवरात्रि धूमधाम और आस्था से मनाई गई।
मुख्य चौक पर भंडारा लगाया
अखनूर। शिवरात्रि पर मुख्य चौक पर भंडारा लगाया गया। इसमें बाजार में लोगों को हलवा और खीर वितरित की। इस मौके पर सौरभ सराफ, साहिल महाजन, विवेक आमू, चंदन, वरुण सराफ, रमेश कुमार, केवल कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
बम-बम भोले के जयकारों से शिवभक्ति में डूबा परगवाल
परगवाल। सीमा क्षेत्र में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और बाबाजी का आशीर्वाद लिया।
गांव हमीरपुर में पीर चौरंगीनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हर कोई भोले के रंग में रंगा नजर आया, इसके बाद वहां भंडारा लगाया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव सजवाल के शिव मंदिर में भी जल चढ़ाने वालों की लंबी कतारें देखी गई, जिसमें महिला पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे। वहीं गांव गवाढ़, गुढ़ा मन्हांसा, तकवाल, भलवाल मोलू, भलवाल भरत, नरसिहं पुरा, छन्नी ताना, नजवाल जमुना, बेला, देवरा, राजपुरा रंगपूर और परगवाल में भी शिवरात्रि का धूमधाम और आस्था के साथ मनाई गई। संवाद
श्रद्धा व उत्साह से मनाया शिवरात्रि पर्व
अरनिया। क्षेत्र में शिवरात्रि पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसरों सहित जगह-जगह पूरा दिन गुंजायमान रहे।
मंदिरों में भोले नाथ की कृपा दृष्टि प्राप्त करने के लिए पूरे दिन भक्तों की कतारें देखी गईं। भक्तों ने शिवलिंग का अभिषेक कर आशीर्वाद मांगा। वही कस्बा सहित अला, किर्च पुर, करेयाल खुर्द, सोहगपुर व चंगिया गांवों में स्थित मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। पुजारियों शिव तत्व पर प्रवचन किया और शिव महिमा पर प्रकाश डाला। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा हलवा पूरी सहित ब्रेड के स्टाल भी लगाए, जिसे हर आने जाने वालों को वितरित किया गया।
खौड़ और ज्यौड़ियां में हर्षोल्लास से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व
ज्यौड़ियां। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण कृपा धाम परमहंस सन्यास आश्रम नरायणी (खौड़ ) में धूमधाम से मनाई गई।
महाशिवरात्रि पवित्र त्योहारों में से सबसे महत्वपूर्ण है। बता दें कि साल की इस सबसे अंधेरी रात को शिव की कृपा का उत्सव मनाया जाता है। शिव को आदि गुरु या प्रथम गुरु माना जाता है, और उन्हीं से यौगिक परंपरा की शुरुआत हुई थी। इस रात को ग्रहों की स्थिति ऐसी होती है कि ये मानव शरीर में ऊर्जा को शक्तिशाली ढंग से ऊपर की ओर ले जाती है। इस रात रीढ़ को सीधा रखकर जागृत और सजग रहना हमारी शारीरिक और आध्यात्मिक खुशहाली के लिए बहुत ही लाभदायक है। इस महाशिवरात्रि महोत्सव के मौके पर श्री श्री योग गुरु विजय कृष्ण पराशर जी और साध्वी रामानंद पूरी जी द्वारा सत्संग किया गया और शिव महापुराण के कुछ वाक्य भी सुनाए। इस
इस मौके पर सुरेश शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्त्रस्म में हिसा लिया इस मौके पर ब्लॉक चैयरमैन बलबीर सिंह , भाजपा मंडल महामंत्री रतन सिंह ,भाजपा युवा ?िला महामंत्री सुरेश, सुभाष चंद्र, आशिष शर्मा, अरुण कुमार, परवीन शर्मा , घारू राम, मनीष शर्मा और सेक?ो की तदात में भगतो ने हिसा लिया।
बिश्नाह में महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों ने बांटा प्रसाद
बिश्नाह। महाशिवरात्रि पर क्षेत्र भोलेनाथ की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह ही भक्तजनों का तांता लगा रहा। लोगों ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं कुंडेश्वर धाम में शिव भक्तों ने शिव के प्रसाद सत्र राई भांग के पकोड़ों का प्रसाद चखा।
वार्ड-दो में मंदिर कमेटी द्वारा भंडारा लगाया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने के बाद प्रसाद चखा। वार्ड-5 में शिव शक्ति कमेटी द्वारा कार्यक्रम किया गया। इसमें पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा उनके साथ विशिष्ट नेता राकेश पंत और मंदिर के महा मंडलेश्वर 1008 श्री अनूप गिरी द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया और शिवभक्तों की टोली ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के गांव रेहाल कन्हाल खैरी रतनाल मजुया देवली हर्षा दबड कोटली चाढका आदि के मंदिरों में बड़े ही धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया।