फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सिकदरपुर में समागम का आयोजन

विज्ञापन
धार्मीक समागम के दोरान प्रवचन देते स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। श्री गुरु रविदास एसएस ट्रस्ट सोसायटी सिकंदपुर कोठे की ओर से मंगलवार को समागम का आयोजन किया गया। इसमें संत गुरदीप गिरी महराज ने प्रवचन से संगत को संत रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में संगत शामिल हुई।
विज्ञापन

गुरदीप गीरी ने प्रवचन से श्रद्धालुओं को निहाल करने के साथ संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने हमें नेक राह पर चलने की सीख दी। हमें समाज में फैली बुराइयों से बाहर निकाला। हम सबको एकजुट होकर समाज की भलाई के लिए कार्य करें और गुरु रविदास जी महाराज के विचारों को आगे लेकर जाएं । इस मौके पर वार्षिक परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान चिकित्सा शिविर लगा कर लोगों के स्वास्थ्य की जांचकर दवाइयां दी गईं। समागम में हजारों भक्त शामिल हुए।
श्री गुरु रविदास एसएस ट्रस्ट सोसायटी के अध्यक्ष सीएल बनाल, महासचिव डॉ. डीडी शिवगोत्रा, इंजीनियर नथा राम, अंगराल, केसर सिंह, मोहन लाल, वीआर चंढगाल, मुलख राज, केएल थापा, राज कुमार, कै तरसेम लाल, शाम लाल कुंडल पुरुषोत्तम थापा, राम सिंह, अशोक कुमार रमण तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें