फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में साफ सफाई के साथ मंदिरों को सजाने का काम शुरू

विज्ञापन
विशनह में महाशिवरात्रि की तैयारी में मंदिर मैं साफ सफाई करते श्रद्धालु - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। एक मार्च को महाशिवरात्रि के धूमधाम से मनाए जाने के लिए बिश्नाह और क्षेत्र के अन्य गांव में मंदिरों की साफ-सफाई और उसको सजाने का काम शुरू हो गया है। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर रामबाग के बाईपास स्थित शिव मंदिर और क्षेत्र के गांव में शिवरात्रि को धूमधाम से मनाए जाने के लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

कस्बे के प्रसिद्ध कुंडेश्वर धाम में महाशिवरात्रि मनाने की तैयारी चल रही है। वहां सत राई भांग के पकौड़े और अन्य प्रसाद शिवभक्तों को देने के लिए कुंडेश्वर दाम कमेटी की तरफ से तैयारी कर ली गई है। वहीं कस्बे के वार्ड नंबर-2 में शिव मंदिर में भी इसी तरह की तैयारी चल रही है। कमेटी इंचार्ज कुलदीप बिल्ला ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। भक्तों में शिव का प्रसाद भांग के पकौड़े और सतराई बांटने की पूरी व्यवस्था हो गई है। सुबह मंदिरों में हवन यज्ञ के बाद शिव भक्तों में प्रसाद बांटना शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें