सांबा। पुरमंडल में भाजपा नेता अरुण कुमार शर्मा ने बैठकें कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उनके शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने गांव देवन, तल्ह, पुरमंडल, पजोली में बैठकों में भाग लिया। स्थानीय लोगों ने कई मुद्दों को उठाया। इसमें फडलाई से तलद तक मार्ग के निर्माण, लिंक मार्ग देवन में ब्लैक टॉपिंग, गांव देवन पट्टी में पेयजल आपूर्ति में अनियमितता, क्षेत्रों में बेरोजगारी, पुरमंडल में महाशिवरात्रि में सड़कों की मरम्मत, अलग से शन्नाघाट की आवश्यकता सहित समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। अरुण शर्मा ने आश्वासन दिया कि आपकी मांगों को उजागर किया जाएगा और संबंधित विभागों, विशेष रूप से उपायुक्त के साथ उठाया जाएगा व शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच जोगिंदर पॉल, सरपंच अनिल कुमार, गोविंद राम शर्मा, गोपाल चंद शर्मा, गुलाम अहमद मौजूद रहे। संवाद