फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसीविंग स्टेशन को 20 एमवीए का करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। सांबा में गत दिनों विभिन्न पावर ग्रिड स्टेशनों का डिजिटल उद्घाटन करने पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलकर बीडीसी अध्यक्ष विजय टगौत्रा ने घगवाल के रिसीविंग स्टेशन को 10 एमवीए की वर्तमान क्षमता से दोगुना करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन भी उपराज्यपाल को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कस्बे के रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने, अलग गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल नृसिंह मंदिर के ऐतिहासिक सरोवर को यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाना, सांबा जिला का सांदी गांव में जल्द मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने, कस्बे के ट्रामा केयर सेंट्रल में सुविधाओं को बढ़ाना तथा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर का कार्यालय घगवाल में स्थापित करना, सबडिवीजन स्तर के सभी कार्यालयों जिसमें पीएचई, पीडीडी, पीडब्लूडी, वन विभाग आदि शामिल हैं, के कार्यालय घगवाल में स्थापित कराना शामिल रहा। उपराज्यपाल ने 20 एमबीए के ट्रांसफार्मर को रिसीविंग स्टेशन घगवाल में स्थापित करने के लिए बिजली विभाग के प्रधान सचिव को आदेश दिए तथा कहा कि इससे समस्या का उचित हल निकाला जाए। उन्होंने अन्य मांगों पर भी गौर करने का आश्वासन दिया। अगौत्रा के साथ हरसाथ के सरपंच सुनील उपाध्याय, टपियाल के पूर्व सरपंच अविनाश सिंह जसरोटिया भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें