पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन शेर ए कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय आरएस पुरा जम्मू में पेहली बार क?
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय में पहली बार कैट शो का आयोजन करने जा रहा है। इजसे बैट फेस्ट-2021 के नाम से जाना जाएगा। फेस्ट के दौरान कई खेल प्रतियोगिताएं तथा कार्यक्रम होंगे।
यह कार्यक्रम 28 से 30 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस कंप्टीशन के साथ-साथ कई आकर्षित करने वाले कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी डीन प्रो. एमएस वडवाल ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रोफेसर जेपी शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे, जो इसका उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा गणमान्य लोगों को भी इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार कैट शो जो पहली बार जम्मू में कराया जा रहा है वह आकर्षण का केंद्र रहेगा और जो भी पालतू कैट प्रेमी लोग इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा कॉलेज के विद्यार्थियों की तरफ से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने जम्मू के समस्त लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वह इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।