फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को रिट्रीट सेरेमनी देखने उमड़े लोग

विज्ञापन
भारत-पाक सीमा प रिट्रीट सेरेमनी को देखने पहुचे लोग उत्साहित नजर आए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। भारत-पाकिस्तान सीमा पर रविवार शाम को ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों सहित क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ी। रविवार को पहले दिन भी काफी संख्या में लोग रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे।
विज्ञापन

सीमा पर दो अक्तूबर से शुरू हुई रिट्रीट सेरेमनी को लेकर कई लोग दोपहर तीन बजे से ही पहुंचने लगे। यहां पहुंचे लोगों में काफी उत्साह नजर आया। लोगों में देशभक्ति का जोश देखा गया। लोग देशभक्ति गीतों पर थिरके और भारत माता की जय के घोष लगा रहे थे। सुरक्षा बल के जवानों ने कई गीत सुना पंडाल में बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान परेड को देख पर्यटक काफी उत्साहित होने पर दिल्ली से पहुंचे पर्यटक रितेश, राधिका ने कहा कि उन्हें यहां पाकिस्तान के साथ सटी सीमा देखने के साथ रिट्रीट सेरेमनी पहली बार देखी है। उन्होंने बताया कि वह वैष्णो माता के दर्शन के लिए यहां आए थे। बॉर्डर के बारे में जानकारी मिलने पर यहां पहुंचे। उन्होंने रिट्रीट सेरेमनी की पहल ने काफी अच्छा कदम बताया।
आरएस पुरा के विक्रम संधू ने कहा कि पहले भी काफी संख्या में यहां पर्यटक सीमा पर भारत-पाक सीमा देखने पहुंचते हैं। अब रिट्रीट सेरेमनी के शुरू होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। अन्य पर्यटक रमेश कुमार ने बताया कि यहां पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए वह विशेष रूप से पहुंचे हैं। सरकार ने सेरेमनी शुरू करने की पहल की है वह एक बहुत अच्छा कदम है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्हें बताया कि अभी सेरेमनी के आयोजन के हिसाब से काफी कुछ करना होगा। सरकार को चाहिए कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सीमा सुरक्षाबल के सहयोग से यहां पहुंचने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन

36 वीं वाहिनी के कमांडेंट सूर्यवंशी ने कहा कि यहां पहुंचने वाले हर पर्यटक का स्वागत है। पर्यटकों को भी चाहिए कि सुुरक्षा व्यवस्था के लिए सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें