फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किट के जरिये छात्रों ने भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के बच्चों ने वीरवार को समर कैंप फॉर चिल्ड्रन के तहत थियेटर, डांस और पोस्टर निर्माण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाई। इसके अलावा नृत्य और स्किट में भी भाग लिया।
विज्ञापन

स्किट के माध्यम से प्रतिभागियों ने समाज में फैले भ्रष्टाचार, प्रदूषण की समस्या, नशे पर व्यंग किया। उन्होंने लोगों को गलत आदतों से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं बच्चों ने नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में प्राइमरी से लेकर मिडिल तक के बच्चों ने भाग लिया।
विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर उमेश राय ने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से पेंटिंग के बारे में जानकारी ली और बधाई दी। वीसी ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अनिवार्य हैं। इसका पूरा श्रेय डीन स्टूडेंट वेलफेयर को जाता है, जिनके प्रयासों से इस तरह के सराहनीय कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करवाने चाहिएं। उन्होंने प्रतिभागियों को छाया चित्रों के साथ सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर प्रकाश अंताल ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी, जिसके अध्यक्ष प्रोफेसर विश्व रक्षा और उपाध्यक्ष प्रोफेसर संजना कौल हैं। वह खुद भी इस समिति में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीते दस दिनों से यह कार्यक्रम जारी है। वीरवार को इसका समापन हो गया। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। आने वाले समय में यह बच्चे अधिक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्रोफेसर विश्व रक्षा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चे बहुत कुछ सीख कर आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें