फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार उग्र प्रदर्शन के लिए कर रही मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सरकार उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर कर रही है। अभी तक मांगें के संदर्भ में कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह आरोप जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने कंपनी बाग और सीतली प्लांट के बाहर प्रदर्शन के दौरान लगाया है। वहीं, जल्द सुध नहीं लेने पर हड़ताल को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी है, जिसका फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा। कर्मियों की हड़ताल के कारण कई इलाकों में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इंप्लाइज फ्रंट के प्रवक्ता रवि हंस ने बताया कि अभी तक सरकार की तरफ से कोई सुध नहीं ली गई है। शुक्रवार रात आठ बजे तक 48 घंटे के लिए हड़ताल को बढ़ाया गया था। यदि सरकार की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया जाता तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा। इसका निर्णय शुक्रवार को लिया जाएगा। सिर्फ स्थायी कर्मियों की मदद से ही सप्लाई की जा रही है।
वीरवार को कर्मियों ने कंपनी बाग और सीतली प्लांट पर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि सरकार उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर कर रही है। कर्मियों की मुख्य मांगों में 90 माह का वेतन जारी करना, 30 हजार से अधिक अस्थायी कर्मियों को स्थायी करना और प्रतिदिन न्यूनतम भत्ता 618 रुपये देना शामिल है।
विज्ञापन

इन इलाकों में आई समस्या
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जानीपर, न्यू प्लाट, रानी पार्क और कासिम नगर में एक हफ्ते से पानी की सप्लाई रुक-रुक कर आ रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायतें भी मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें