फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने तुलसी पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंदिरों के शहर में सोमवार को तुलसी विवाह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के गांधीनगर स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने व्रत रख कर विशेष पूूजा-अर्चना की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

तुलसी विवाह को लेकर महिलाएं सुबह से ही तैयारियों में जुटी हुई थीं। महिलाओं ने बाजार से विशेष तौर पर गन्ना व मूली भी खरीदी। शाम होने पर तुलसी को विशेष रूप से सजाया गया और लाल चुुनरी, कलीरा, गन्ना व ज्योत जला कर घर की सुख शांति की कामना की। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में महिलाओं ने तुलसी पर श्रृंगार सामग्री भी चढ़ाई। इसके बाद तुलसी विवाह की कथा सुनाई गई। व्रत रखने का महत्व के बारे में भी बताया। शहर के विभिन्न मंदिरों के साथ लोगों ने अपने घरों मेें तुलसी को दुल्हन की तरह सजाया था। रात के समय अंत में तुलसी आरती व पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें