फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा जित्तो, बुआ कौड़ी के दरबार में नतमस्तक हुए दिल्ली, पंजाब से आए भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उत्तर भारत का सबसे बड़ा झिड़ी मेले जम्मू जिले कानाचक पुलिस थाना क्षेत्र में आता है। कोविड के कारण लगातार दूसरे वर्ष झिड़ी मेला नहीं होगा। इसके बावजूद अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का झिड़ी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को दिल्ली, पंजाब से हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने बाबा जित्तो, बुआ कौड़ी के दर्शन किए हैं। अब कार्तिक पूर्णिमा तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा। इस दिन 19 नवंबर को मुख्य आयोजन होगा।
विज्ञापन

मंदिर के महंत योगेश ने कहा कि मंदिर में सभी तैयारियां पूर हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार मेला नहीं होगा, लेकिन श्रद्धालु दर्शनों के लिए आ सकेंगे। मंदिर की साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम जारी है। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला अब जारी रहेगा। मेले जैसा माहौल नहीं होगा, लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचेंगे। मंदिर प्रबंधन ने इसको लेकर तैयारी कर ली है। फेस मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की जाएगी। मंदिर परिसर में स्टाल और झूले नहीं लगे हैं। मंदिर में 17 से 19 नवंबर के बीच सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें