जम्मू। गंग्याल के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करवाया गया। श्री सनातन धर्म सभा जम्मू-कश्मीर मठ मंदिर विभाग के अध्यक्ष संजय कौल ने इसका आयोजन किया था। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान पूरन वर्मा को श्री भगवत गीता देकर सम्मानित किया गया।
अजय कुमार शर्मा को सनातन धर्म दुर्गा मंदिर मोहल्ला का अध्यक्ष और अमित कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मंदिर में पांच दिन पहले स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्ति स्थल पर प्रतिदिन भंडारा लगाया गया है।
मंगलवार को आरती और पूजन के बाद गणेश जी की मूर्ति को शोभा यात्रा के रूप में विभिन्न गलियों से निकाला गया और बाद में अखनूर में चिनाब दरिया में विसर्जित किया गया। इस दौरान लोगों ने शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।