खौड़ के गांव मन्ना में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव मन्ना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा रविवार को संपन्न हो गई । कथा में साध्वी रामापुरी ने प्रवचन किया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य प्रेम असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा की गई लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के सर्वोपरि लीला श्रीरास लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति, कुबजा उद्धार, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा से संबंधित कथा सुनाई गई। कथा के अंतिम दिन कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रदालुओं ने भाग लिया। यात्रा कथा स्थल से मनवार तवी तक पहुंची जहां स्नान कर कलश में जल लेकर लौटी। साध्वी ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने को कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है। वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है।
इस मौके पर सुरेश शर्मा, मनमोहन सिंह, पंच रवि कुमार, संजीव कुमार, अशोक कुमार, जिया लाल, रवि कुमार, गोपाल दास, अनिल कुमार, पुरण चंद, संजय कुमार, यशपाल मौजूद रहे।