ज्यौड़ियां। खौड़ में रविवार को नेकां कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रधान महेंद्र सिंह चौधरी ने की। इस दौरान सचिव देवीदयाल जोगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में लोगों ने कई तरह की समस्याएं बताईं। इसमें दिन प्रति दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर रोष व्यक्त किया गया।
बैठक में कहा गया कि गर्मी शुरू होते ही पेयजल किल्लत, कार्यालयों में स्टाफ की कमी से लोगों के कामकाज पर रोक लग गई है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते धाम से कृषि पर असर जैसी कई समस्याओं को बैठक में उपस्थित लोगों ने रखा। लोगों ने बताया कि आटा मुफ्त मिलने से घर परिवार नहीं चलता। सरकार महंगाई कम कर दे, हमें मुफ्त कुछ नहीं चाहिये। सरकार पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी दे। जब से भाजपा ने देश की कमान संभाली है तब से हमारा जीना मुहाल हो गया है। बैठक में बलवीर सिंह, रवींद्र सिंह, देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। संवाद