फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावा बिरादरी की मेल 17 को

विज्ञापन
पुजारी काली दास पावा
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पावा बिरादरी की तरफ से जय बुआ दाती केसां तथा जंद देवता देव स्थान कोट लैडियां बल्ले दा बाग अखनूर में 17 फरवरी को मेल का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इसकी तैयारियां बिरादरी की तरफ से पूरी कर ली गई हैं। इसकी जानकारी बिरादरी देवस्थान कमेटी के प्रधान चमन लाल पावा ने बताया कि हमने मेल की तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

चमनलाल ने बताया कि मेल में पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों से भी बिरादरी के लोग शामिल होेेते हैं। उन्होंने बिरादरी के लोगों से कहा कि मेल में कोरोना नियमों का पालन करते हुए भाग लें। इस मौके पर देव स्थान के पुजारी कालीदास ने बताया कि 16 फरवरी को बिरादरी के लोग देव स्थान पर इकट्ठा होंगे। बिरादरी के एक अन्य सदस्य रवेल पावा ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले बिरादरी के लोग 16 फरवरी को ही पहुंच जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी मेल अच्छे तरीके और धूमधाम से की जा रही है। इसमें बिरादरी के लोग कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए भाग लें और जय बुआ दाती केसां तथा जंद देवता से आशीर्वाद लें। कालीदास ने बताया कि सुबह दस बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। 12 बजे बिरादरी की बैठक होगी और उसके बाद भंडारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें