फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवानों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के बटल क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों को सोमवार को भाजपा सामाजिक एवं धार्मिक संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ सहित पंचायत बटल के कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर बाबा चंचल सिंह सहित सभी लोगों की तरफ से भारत माता की जय तथा सेना जिंदाबाद के जयकारों के साथ सेना के जवानों और अधिकारियों का हौसला बढ़ाया गया। जवानों को फल, मिठाइयां तथा शॉल देकर सम्मानित किया गया। सेना के जवानों के चेहरों पर खुशी की झलक साफ दिखाई दी। एलओसी पर पहुंचें बाबा चंचल सिंह तथा नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि छह-सात माह से हमने मुहिम चलाई है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंच कर सेना की कार्यप्रणाली पर सेना को सम्मानित किया जा रहा। हम चाहते हैं कि विश्व में एक संदेश पहुंचे कि सेना सीमाओं पर मुस्तैद है। तो हम घरों में सुरक्षित हैं। सेना जागती है तो हम सोते हैं। इसलिए हम उन सैनिकों तथा रक्षा मंत्री को सलाम करते हैं कि सैनिक परिवारों से दूर रह कर हमारी रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें