फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब पर अस्थाई पुल बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। क्षेत्र के लोगों की मांग पर सेना की इंजीनियर शाखा की तरफ से दरिया चिनाब का जलस्तर कम होने पर ज्यौड़ियां के गांव इंद्री तथा परगवाल के बीच ट्यूब वाला अस्थायी पुल बनाया जा रहा है। जैसे ही सर्दी कम हो जाती है और चिनाब में जलस्तर बढ़ता है, पुल हटा लिया जाता है। ऐसा कई साल से होता आ रहा है।
विज्ञापन

सेना की तरफ से चिनाब पर अस्थायी बनाने का काम शुरू किया गया है। सेना के अनुसार तीन दिन में पुल का काम पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। पुल की सूचना मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस मौके पर बात करते हुए रोकी गुप्ता ने बताया कि बहुत ही खुशी की बात है कि हमारे चिनाब दरिया पर पानटून पुल का काम शुरू हो गया है। 2 दिन के भीतर पुल का काम पूरा हो जाएगा। दोनों तरफ के लोगों को 70 किलोमीटर घूम के नहीं आना जाना पड़ेगा, बल्कि 70 किलोमीटर का सफर मात्र 3 किलोमीटर में तय होगा। इसके लिए हम एसडीएम अनिल ठाकुर का आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें