राज कुमार द्वारा लाये गये दिवयांग का टीकाकरण करते डाक्टर।
ज्यौड़ियां। म्यूनिसिपल कमेटी के अस्थायी कर्मचारी चालक राज कुमार क्षेत्र के लोगों को सेवाएं देने के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं। एक तरफ जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी जीजान से टीकाकरण अभियान को अंजाम दे रहे हैं। वहीं कमेटी के चालक राज कुमार वृद्धावस्था और दिव्यांगों को वैक्सीन कराने हेतु चिकित्सा केंद्र में पहुंचा रहे हैं। लोगों को टीकाकरण कराने हेतु जागरूक कर रहे हैं।
हम बता दें कि हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसीलदार विशाल सिंह परिहार ने प्रमाणपत्र देकर राज कुमार को करोना काल में उत्तम कार्य हेतु सम्मानित भी किया था। आज फिर एक बार क्षेत्र के लोगों ने चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों और राज कुमार की सेवाओं पर उनकी सराहना की है और राज कुमार को जल्द ज्यौड़ियां व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने एक बार सम्मानित करने की ठानी है।