सांबा। कोरोना में आ रही गिरावट पर प्रशासन की ओर से लोगों को राहत दिए जाने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने मंगलवार को एक आदेश में जिले में दुकानें अब सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहने की बात कही है। सनद रहे कि कोरोना की रोकथाम के लिए दुकानों के खुलने के समय में पाबंदी लगाई गई थी। अब मामलों में कमी आने से कोविड-19 गाइड लाइन केे अनुसार जिला प्रशासन ने जिले में समय-समय पर दुकानों के समय में बदलाव किया है। अब दुकानें शाम दस बजे तक खुली रहेंगी। साप्ताहिक कर्फ्यू को भी हटा दिया गया है। रात्रि कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने दुकानदारों से कहा है कि वह मास्क पहन कर रखें। सामाजिक दूरी की पूरी तरह से पालना करें। कोविड एसओपी की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।