फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर मोहन लाल को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत तरोटी निवासी शहीद मोहन लाल शर्मा पुत्र कुंज लाल शर्मा जम्मू-कश्मीर आर्मर्ड पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात थे। 16 सितंबर 2001 को हंदवाड़ा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। 20वें शहीदी दिवस पर वीरवार को परिवार की तरफ से तरोटी के पास बने शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के अलावा क्षेत्र के लोग शामिल हुए और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया। इस मौके पर डीडीसी उपाध्यक्ष जिला जम्मू सूरज सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डीएसपी अखनूर वरूण जडिंयाल, थाना प्रभारी खौड़ बलविंदर सिंह भाऊ, चौकी प्रभारी ज्यौड़ियां कृणाल सिंह जमवाल, बीडीसी खौड़ बलबीर सिंह, एमसी चेयरमैन खौड़ डिप्टी राम, डा. परषोतम लाल, किसान सेल के पूर्व उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चिब, डा कृष्ण लाल, बार एसोसिएशन खौड़ के प्रधान एडवोकेट यशकरण सिंह भाऊ सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें