सांबा। बुधवानी में संपन्न हुए अति महाविष्णु यज्ञ में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि अमर वीर जवानों की याद में हुए यज्ञ से शहीदों की आत्मा को शांति मिलती है। भारत सनातन परंपराओं का राष्ट्र है। ऐसे धार्मिक कार्यों से धार्मिक मर्यादाओं की प्रेरणा मिलती है। खास कर युवाओं में देश भक्ति का जज्बा कण-कण में पहुंचता है।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में शांति बनी रहे। हमारा भारत विश्व गुरु बने। धर्म राष्ट्रनीति से ऊपर होता है। ऐसे स्थानों में राजनीति नही होती है।
योगेश्वर महाराज ने सभी धर्मों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया : आजाद
सांबा। अति महाविष्णु यज्ञ में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी रविवार को शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने योगेश्वर महाराज के दर्शन किए हैंं, अच्छा लगा है। उन्होंने सभी धर्मों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। शहीद किसी भी जात को हो सभी के लिए यज्ञ किया गया है। शहीदों को सारा देश आभार प्रकट करता है। जिन्होंने देश की खातिर, देश की सीमाओं को सुरक्षित रख कर अपनी शहादतें दी हैं। उनके लिए योगेश्वर महाराज मानवता की सेवा कर रहे हैं। सभी को शहीदों के परिवारों के साथ सहानुभूति करनी चाहिए।