फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमृतसर और जालंधर बने सीयूईटी परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। यूजी में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा के केंद्र जम्मू-कश्मीर से बाहर बनाने पर अभ्यर्थी परेशान हैं। अभ्यर्थियों का कहना है - पहले केंद्र जम्मू में थे, लेकिन परीक्षा स्थगित होने के बाद बदलाव कर दिया गया। अब फिर जालंधर और मोहाली समेत अन्य स्थानों पर केंद्र बनाए गए। छात्रों के साथ अभिभावक भी परेशान हैं। अभ्यर्थी निपांशु गुप्ता ने कहा कि परीक्षा केंद्र अमृतसर में बना है। परीक्षा स्थगित होने से पहले केंद्र जम्मू ही था। एक दिन में दो परीक्षाएं हैं, जिसका दूसरा केंद्र जालंधर में है। ऐसे में दो परीक्षाएं देना संभव नहीं हैं।
अभ्यर्थी के पिता संजय ने कहा कि बेटा अभी छोटा है। हाल ही में 12वीं पास की है। कभी जम्मू से बाहर नहीं गया। अन्य बच्चे भी उच्च शिक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। इतना खर्च वहन करना असंभव है।
विज्ञापन

केंद्रों को लेकर पहले भी अभ्यर्थियों में रोष था। कई छात्रों के परीक्षा केंद्र बाहर बने थे। इस बात को लेकर प्रदेश प्रशासन ने एनटीए के साथ बातचीत की। कई दिन तक परीक्षा स्थगित हुई। उम्मीद थी कि केंद्र शहर में बनेंगे, लेकिन प्रशासन के बातचीत के बावजूद केंद्र 220 से 300 किलोमीटर दूर बनाए गए।
विज्ञापन

पीजी में दाखिले के लिए सीयूईटी 5 से

पीजी में दाखिले के लिए सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा पांच जून से होगी। 17 को परीक्षा की अंतिम तारीख है। तीन चरणों में परीक्षा ली जानी है। पहला चरण सुबह साढ़े आठ से साढ़े दस बजे, दूसरा दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक और तीसरा चरण दोपहर साढ़े तीन से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। दोनों संभागों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें