पौनी। सही प्रकार से सफाई नहीं होने के कारण श्री शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में गंदगी के ढेर लगने लगे हें। इस कारण श्रद्धालुओं सहित स्थानीय दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रनसू में कचरा फेंकने के लिए उचित स्थानों पर कूड़ेदान नहीं होने के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। केवल एक स्थान पर ही कूड़ादान लगा है, जो मौजूदा समय में गंदगी से भरा है। कचरा उससे बाहर गिर रहा है। रनसू के नायाब तहसीलदार कमल वर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए टेंडर जारी हुए हैं। जानकारी मिलने के बाद समस्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं और दुकानदारों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।