सीआरपीएफ महिला बैंड प्रस्तुति देते हुए
- फोटो : संजय कुमार
एक अधिकारी ने बताया कि देश के सबसे पुराने व सबसे बड़े केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल सीआरपीएफ की प्रतिबद्धता देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ, युद्ध अभियानों, दंगा प्रभावित क्षेत्रों, वीआईपी सुरक्षा, चुनावी प्रक्रिया और राहत अभियानों में बेहद पेशेवर एवं प्रशंसनीय है।
आजादी के अमृत महोत्सव के समापन वर्ष पर महिला सशक्तिकरण की तरफ एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से शिलांग, कन्याकुमारी एवं श्रीनगर से 25-25 महिला मोटर साइकिल चालकों के साथ एक आल वुमेन मोटरसाइकिल एक्सपेडिशन 2023 यशस्विनी बाइक रैली निकाली जा रही है, जो 10,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवडिया (गुजरात) पहुंचेगी। इसी क्रम में श्रीनगर से एक दल रवाना हुआ है।