फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बदलाव के साथ जम्मू-कश्मीर में इस्तेमाल की जाएगी पैलेट गन

Mon, 27 Feb 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पैलेट गन के स्वरूप में होगा बदलाव - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के द्वारा प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल होने वाली पैलेट गन के स्वरूप में बदलाव किया जाएगा। इस बाबत राजधानी दिल्ली में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक के. दुर्गा प्रसाद ने कहा कि अर्धसैनिक बल ने चोट को कम करने के लिए नये बदलाव के साथ पैलेट गन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पैलेट गन में अब एक डिफ्लेक्टर (मार्ग बदलने वाला उपकरण) लगाने की योजना है जिसके लग जाने के बाद से पैलेट गन से निकलने वाले छर्रे अब शरीर पर पेट से उपर के हिस्से पर नहीं लगेंगे। इस डिफ्लेक्टर को लगाने का काम सीआरपीएफ ने बीएसएफ की एक वर्कशाप को सौंपा है। 

जानकारी के मुताबिक कश्मीर घाटी में तैनात सीआरपीएफ के जवानों से अब प्रदर्शनकारियों के पैरों को निशाना बना कर छर्रे दागने के लिए कहा गया है जबकि अब तक निर्धारित कार्यप्रणाली पेट के हिस्से को निशाना बनाने की है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हिंसक प्रदर्शनों की स्थिति में भीड़ को काबू करने के लिए होता है इस्तेमाल

घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : FILE PHOTO
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शनों की स्थिति में हालात काबू करने के लिए अर्धसैनिक बलों द्वारा कई विकल्पों का इस्तेमाल होता है। हिंसक प्रदर्शनों की स्थिति में बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इन विकल्पों का इस्तेमाल किया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें