जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा इलाके के ओम अस्पताल के बाहर ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की। कार रोककर उसके साथ मारपीट की गई। हमला करने के बाद उसे छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कौर पत्नी सचिन सिंह निवासी रामगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में उसके ससुराल वालों ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की गई। उस पर सर्वजीत सिंह, मंजीत कौर, लाडी, टोनी तथा बिट्टू ने हमला किया है। उसने बताया कि उसके साथ ससुराल वालों का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर हमला किया गया है।