फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: महीनों से गायब विशाल अब भी लापता

Sun, 12 Oct 2014 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
छठी कक्षा का नन्हा छात्र विशाल शर्मा (12) पांच मई को अपने घर विजयपुर (सांबा) से लापता है। बच्चे की सलामत वापसी के लिए उसकी मां संतोष कुमारी तथा पिता राजेश शर्मा ने पैंथर्स पार्टी के गांधीनगर स्थित दफ्तर में प्रेस वार्ता में बताया कि हमारे बच्चे के अपहरण की आशंका है।
विज्ञापन


पुलिस ने अभी तक कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की है। वे हर रिश्तेदारों और पहचान वालों के घर पूछताछ करके खाली हाथ लौट आए हैं। बच्चे की सलामती की कामना करते हुए बिलखती मां बता रही थीं कि उन्होंने करवाचौथ का व्रत रखा है और थक हार कर ईश्वर से प्रार्थना कर रही हूं कि बच्चा सुरक्षित घर वापस आ जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस पर से उन्हें भरोसा उठ चुका है। जिस प्रकार दिल्ली में जाह्नवी का पता मीडिया के माध्यम से लग गया और लापता बच्ची मिल गई, उसी प्रकार अब मीडिया पर ही उन्हें भरोसा है।
विज्ञापन


पैंथर्स पार्टी के प्रांतीय प्रधान राजेश पडगोत्रा ने विशाल शर्मा के घर से उसके गायब होने की बात को उजागर किया तथा रियासत के डीजीपी से मांग की है कि इस बच्चे की तलाश करवाई जाए। अभिभावकों ने कहा कि जो भी उनके बच्चे की जानकारी देगा, उसे दो लाख रुपये दिए जाएंगे। लापता विशाल शर्मा का मामला विजयपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें