फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने बेटी और मामा ने भांजी का किया अपहरण

Sun, 12 Oct 2014 07:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद/ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित जीवन नगर में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी और उसके दो बच्चों को अगवा कर लिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जीवन नगर निवासी नूर निशा ने बताया कि स्थानीय निवासी खुर्शीद के साथ उसका दूसरा विवाह हुआ था, लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी अपने पति से नहीं बन रही थी।

कई बार आरोपी नूर को धमकी देता था कि वह उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। नूर ने बताया कि कुछ दिन से उसकी बेटी असिया और उसके दो बेटे साकीर और साहीन यहां रहने आए थे। शुक्रवार रात तीनों बाहर घूमने गए थे। इसके बाद वह लौटे नहीं।
विज्ञापन


नूर ने आरोप लगाया कि खुर्शीद और उसके अन्य साथी जावेद, इकबाल, फकरूद्दीन, बसरूद्दीन ने तीनों का अपहरण किया है। क्योंकि इसके बाद से खुर्शीद और उसके अन्य साथी भी लापता है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जाकिम खान ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।


कलयुगी मामा ने किया भांजी का अपहरण
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित नंगला श्रीगोपाल गांव में रुपये उधार नहीं मिलने पर कलयुगी मामा ने अपनी भांजी का अपहरण कर लिया। पीड़ित पिता द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नंगला श्रीगोपाल निवासी राजकु मार उर्फ  लाला ने मामला दर्ज कराया है बेटी सुनीता (11 ) शुक्रवार सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी। रास्ते में ही बुलंदशहर के छतारी के बीखूपुर निवासी उसके मामा राहुल उसे अगवा करके ले गया है।

राजकुमार ने आरोप लगाया है कि उसके साले राहुल ने एक माह पूर्व उससे 50 हजार रुपये मांगे थे लेकिन वह उसे रुपये नहीं दे पाया था। इसी बात को लेकर वह उससे नाराज था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें