फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़: खाई में गिरा वाहन, दो की मौत

Sun, 03 May 2015 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा दोपहर करीब तीन बजे के करीब हुआ।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ से दो किलोमीटर दूर मालीपेठ और शालीमार के बीच में एक  स्कार्पियो (जेके17-1103) करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में तीन लोग सवार थे।

इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों में मेलन गांव वासी सज्जाद अहमद गनई और मुजफ्फर हुसैन गनई बताए गए।
विज्ञापन


गंभीर घायल युवक शाहिद हुसैन हस्ती निवासी बताया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन नजीर अहमद की थी। किश्तवाड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद मेलन गांव में मातम पसर गया।

गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। जैसे ही लोगों को हादसे की सूचना मिली, मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। हालांकि तब तक दो की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें