नेशनल हाईवे पर जख में मंगलवार को सड़क हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। इस हादसे में तीन कारें और एक बस की टक्कर हुई। जानकारी के अनुसार कार नंबर जेके 02 एएल 9200 जम्मू की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार नंबर जेके 08 ई 7056 से उसकी टक्कर हो गई।
इसके पीछे आ रही एक निजी बस और एक अन्य कार टकरा गई। हादसे में सबसे पहले टकराने वाली कार में सवार सुभाष चंद समेत उनकी पत्नी शशि कुमारी, बेटा गोविंद ओर बेटी लक्षिता जख्मी हो गए। वह कठुआ जिले के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया।
चारों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। डीएसपी अभिषेक शर्मा ने बताया कि सभी वाहनों को जब्त कर लिया है।