फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में लकड़ी घुसी और वो मर गया

Sun, 11 Oct 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना थाना के अंतर्गत अकलपुर में 6 अक्तूबर मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए पीड़ित ने रविवार तड़के पांच बजे इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान मूलरूप से बस्ती, उत्तर प्रदेश मौजूदा दोमाना निवासी हरि पाल के पेट में लकड़ी घुस गई थी, जिससे उसके पेट में गंभीर रूप से फ्रेक्चर आ गया था।

पता लगने तक घाव गंभीर रूप ले गया। पुलिस को मारपीट का पता चला तो पीड़ित को अस्पताल में दाखिल करवाया और प्राथमिक रिपोर्ट में मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी बुद्धि राम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों में रोटी को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों आपस में भाई हैं। जख्मी हालत में हरि पाल को जीएमसी में दाखिल करवाया गया था। पांच दिन के बाद हरि पाल की मौत हो गई।

दोमाना थाना के एसएचओ राजिंद्र शर्मा के मुताबिक हत्या के प्रयास के मामले को हत्या की धारा 302 में तब्दील किया जाएगा, लेकिन अभी तक एफआईआर आरोपी के नाम से नहीं लगाई गई है। पुलिस इस संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ विचार कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें