फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टाटा सूमो खाई में गिरी, चार की मौत, सात जख्मी

Tue, 07 Jun 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोमवार शाम पुंछ जिले के गांव खनेतर टाप के दुपड़ियां में एक तेज रफ्तार टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


हादसे में मरने में में मोहम्मद रशीद (36) पुत्र शेर मोहम्मद निवासी खनेतर, मोहम्मद शबीर (75) पुत्र मीर मोहम्मद निवासी चरूण मेंढर, जरीना कौसर (25) पत्नी कमाल दीन निवासी दुपड़ियां खनेतर और रूबीना (28) कौसर पत्नी मोहम्मद अकबर निवासी दुपड़ियां खनेतर के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम करीब चार बजे पुंछ से गांव खनेतर टाप को जा रही यात्रियों से भरी एक टाटा सूमो खनेतर से करीब दो किलोमीटर गांव दुपड़ियां की कच्ची सड़क पर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इसके बाद चालक चलती गाड़ी से कूदकर भाग गया, जबकि टाटा सूमो करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन के अनियंत्रित होने पर चालक चलती गाड़ी से कूद कर भागा

- फोटो : Amar Ujala
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और सात घायलों को तत्काल अन्य वाहनों में लादकर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां दो अन्य घायलों ने जख्मों का ताव न सहते हुए प्राण त्याग दिए। उधर, टाटा सूमो हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। 

भीड़ इतनी ज्यादा जमा हो गई थी कि उनको काबू करने के लिए डीएसपी सागर सिंह सलाथिया की अगुवाई में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिला प्रशासन की तरफ  से घायलों को तत्काल रेडक्रास फंड से पांच-पांच हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई। 

घायलों में मोहम्मद बशीर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी दुपड़ियां खनेतर, तसलीमा अख्तर पत्नी मोहम्मद याकूब, आसिया पुत्री मोहम्मद याकूब, शेर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद याकूब, शेर मोहम्मद पुत्र ताज मोहम्मद, जुल्फा बी पत्नी मोहम्मद बशीर, कोजिया कोसर पुत्री मोहम्मद अकरम और मोहम्मद खिलद पुत्र मोहम्मद फैज अली सभी निवासी दुपड़ियां खनेतर के नाम शामिल हैं। गंभीर रूप से जख्मी मोहम्मद बशीर और मोहम्मद खालिद को सड़क मार्ग से जीएमसी रेफर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें