फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: टूरिस्ट बस की टक्कर से दो छात्रों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा थाना के अंतर्गत सिद्दड़ा, तवी नदी के पुल पर वीरवार दोपहर को राजस्थान की एक टूरिस्ट बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों की मौत हो गई।
विज्ञापन


ड्रीम सिटी, मुट्ठी निवासी मोहित (18) ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि मूलरूप से जोधपुर (डोडा) के रहने वाले अरुण शर्मा (24) की इलाज के दौरान जीएमसी में मौत हो गई।

दोनों छात्राओं ने हाल ही में बारहवीं पास की थी। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवा शव परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिए हैं। इसके साथ ही बस को सीज करके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोहित की मौत हो गई

जानकारी के मुताबिक मोहित अपने दोस्त अरुण शर्मा के साथ अपनी (जेके 02 बीजे 2852) मोटरसाइकिल पर बत्रा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सिद्दड़ा तवी पुल से आगे बढ़े तो पीछे से आ रही राजस्थान की टूरिस्ट बस (आरजे 30 पी 0031) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

बाइक दूर जाकर गिरी और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार मोहित और अरुण खून से लथपथ हो गए। बस चालक ने बस की ब्रेक लगाई। तभी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो सिद्दड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोहित की मौत हो गई, जबकि अरुण को 12 बजे के करीब अस्पताल भर्ती करवाया गया था और सवा दो बजे के करीब अरुण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पहले तो काफी देर तक दोनों घायलों की पहचान नहीं हो पा रही थी। बहुत देर बाद दोनों की पहचान हो सकी तो उनके परिवार वालों को सूचना दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें