फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा में सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 27 Sep 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगरोटा के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार तीन लोगों को बुरी तरह से चोटें आईं। इनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगरोटा जगती के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा, कार्तिक कौल और संजय भान को नगरोटा के पास एक तेज रफ्तार टक्कर ने टक्कर मार दी। इसके घायलों को नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने सुरेंद्र शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

कार्तिक और संजय को काफी गंभीर चोटें आई हैं और दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेंद्र बाइक मेकेनिक था। एक अन्य सड़क हादसे में केसी सिनेमा के पास स्कूटी पर जा रहे एक व्यक्ति को बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक जोगिंदर सिंह बख्शी नगर का रहने वाला था। इसके अलावा नगरोटा, ज्यूल चौक, सतवारी में भी अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। इन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें