फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत की हत्या में भतीजा नामजद

Sun, 27 Sep 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात महिला महंत की हत्या में पुलिस ने उसके भतीजे समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह रिपोर्ट महंत के भाई की तहरीर पर दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना का कारण महिला महंत की ससुराल में स्थित जमीन को बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी भतीजे की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के खेरवा निकट स्थित सतनाम पंथ आश्रम की गद्दी की प्रमुख महंत रामरती की हत्या कर दी गई थी।

शनिवार सुबह उसका शव आश्रम में तख्त पर पड़ा मिला। उसके चेहरे पर कई जख्म थे और गले पर कसाव के निशान भी थे।। ग्रामीणों ने इस संबंध में हत्या का संदेह जताया था। बावजूद इसके पुलिस ने पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टाल दिया।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महंत रामरती की हत्या की पुष्टि हुई है। हत्यारों ने गला घोंटकर रामरती को मौत के घाट उतारा। इस संबंध में रामरती के भाई कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैकुंठपुर निवासी रामसिंह ने अपनी बहन रामरती के भतीजे खैराबाद के सरांय युसूफ निवासी सतीश व कई अन्य लोगों के खिलाफ कमलापुर थाने में तहरीर दी है।

भाई का आरोप है कि रामरती की ससुराल में करीब 11 बीघा भूमि है। उस भूमि को हड़पने के लिए पहले सतीश रामरती के पास रहा। आश्रम की सारी गतिविधियों को भांपने के बाद उसने अपने कई अन्य साथियों की मदद से आश्रम पर धावा बोला और सोते समय उसका गला घोंटकर मार डाला।

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रामरती के भाई रामसिंह की तहरीर पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रामसिंह की तहरीर पर भतीजे सतीश व कई अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भतीजे को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें