फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में दो ग्रेनेड हमलों में तीन लोग घायल

Thu, 16 Jun 2016 10:55 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने एक के बाद एक दो ग्रेनेड हमले किए। इन हमलों में तीन स्थानीय लोग घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर फरार आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हमलों की जानकारी देते हुए एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि आतंकियों द्वारा पहला ग्रेनेड पुलिस स्टेशन शोपियां पर फेंका गया, लेकिन वहां कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके पांच मिनट बाद ही यहां से करीब 200 मीटर दूर मेन चौक में में भी आतंकियों एक और ग्रेनेड फेंका। इसके विस्फोट में तीन स्थानीय लोग घायल हो गए। 

सभी को तुरंत नजदीक के अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर फरार आतंकियों की तलाश  शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें