फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 2 शातिर महिलाओं को, जो छोटे बच्चों को बेच देती हैं लाखों में

Thu, 16 Jun 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
विज्ञापन
शिमलापुरी पुलिस ने दो महिलाओं समेत गैंग के तीन मेंबरों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो बच्चा बेचने में माहिर है। गिरोह में दो महिलाएं शामिल हैं, जो बच्चों को फुसलाती थीं। लुधियाना के थाना शिमलापुरी पुलिस ने दो महिलाओं समेत गैंग के तीन मेंबरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों में शिमलापुरी गली नंबर 4 के अजीत सिंह, शहीद भगत सिंह नगर धांधरा रोड की शरणजीत कौर और बसंत नगर न्यू शिमलापुरी की शकुंतला रानी शामिल हैं। जबकि एक आरोपी महिला अहमदगढ़ की कुलदीप कौर फरार है।

आरोपियों ने दो जून को मानकवाल धांधरा रोड के रहने वाले प्रगट सिंह और स्वर्णजीत कौर को बहला-फुसला कर उनका चार महीने का बच्चा आशू चंडीगढ़ के सेक्टर-47 डी में रहने वाले राजेश कुमार और राज को डेढ़ लाख रुपये में बेचा था। पुलिस ने बच्चा खरीदने वाले दंपति की तलाश में चंडीगढ़ में छापामारी की लेकिन दंपति फरार हो गया। हालांकि आशू का पता चल गया है, वह पीजीआई में भर्ती है।
विज्ञापन


टीम-वर्क में काम करते थे आरोपी
तीनों आरोपियों ने बताया कि उनका गैंग टीम-वर्क में काम करता था। शकुंतला रानी घर में दाई का काम करती है। उसका काम ऐसे गरीब परिवारों का पता करना था, जिनके पहले से दो-तीन बच्चे हैं और वह बच्चों को पालने में असमर्थ हैं। 

शकुंतला उनकी डिटेल शरणजीत कौर को देकर बच्चों के मां-बाप को उससे मिलवाती थी। शरणजीत उन्हें बच्चों के बड़े घरानों में पलने और बेहतर भविष्य के सपने दिखा कर बच्चा गोद देने के लिए तैयार करती थी। अजीत सिंह बच्चे को गोद देने के सभी डॉक्यूमेंट तैयार करवाता और बच्चा देने वाले परिवार से हमदर्दी जताते हुए कुछ खर्चा भी दे देता था। कुलदीप कौर बच्चे के जरूरतमंद परिवारों की तलाश कर उनके साथ बच्चा बेचने की डील करती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें