फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: जब रणवीर नहर की तलाशी में मिली लाशें

Sun, 07 Jun 2015 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर नहर को बंद करवा कर जिस डूबे व्यक्ति की तलाश की जा रही थी, वह तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस को दो अन्य शवों के मिलने से सनसनी फैल गई। कानाचक्क  पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार वालों को सौंप दिया। मृतकोें में मोहित वर्मा (22) निवासी मनवाल मौजूदा समय पुरखू और पप्पू कुमार (42) निवासी पुरखू शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मामलों में आरपीसी की धारा 174 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 जून को लापता हुए इंद्रजीत सिंह की तलाश के लिए रणवीर नहर को बंद करवाया था। एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही थी। वह तो नहीं मिला, लेकिन अन्य दो युवकों की लाशें रणवीर नहर से पुरखू क्षेत्र से मिली।

मोहित कुमार मिश्रीवाला स्थित गहने बनाने की दुकान पर काम करता था। 31 मई को दुकान से जाने के बाद वह वापस नहीं आया, जिसके चलते विजय कुमार ने सोचा कि वह मनवाल चला गया होगा। मनवाल स्थित उसके घर पर पता किया तो उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद कानाचक्क पुलिस में मोहित के लापता होने की सूचना लिखाई गई।
विज्ञापन


शनिवार को जब नहर बंद की गई तो मिश्रीवाला से एक किलोमीटर दूर उसका शव नहर से मिला। इसके अलावा दूसरे मामले में दस दिन से लापता पुरखू निवासी पप्पू का शव पुरखू गढ़ी मोड़ के पास नहर से मिला। उसका आधा शव नहर की रेत में दब चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को परिवार वालों की मदद से निकाल कर पोस्टमार्टम करवाया और उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें