पुंछ जिले के सुरनकोट में सोमवार देर रात आग लग जाने से 12 दुकाने जल गई। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सोमार देर रात सुरनकोट के मेन बाजार में स्थित बिल्डिंग कॉम्पलेक्स में आग लग गई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग बूझाने के लिए दमकल की सुरनकोट, मंडी और पुंछ की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
लेकिन स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए उन्हें घंटों लग गए। हादसे में 12 दुकानें जल गई हैं। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण तुरंत नहीं पता चल सका।