जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़गाम जिले में एक शख्स को शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स के पास से निशानदेही पर करीब 100 किलो अफीम भूसा किया बरामद हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
घटना जिले के खान साहिब इलाके के यारिसुत्रु की है, जहां शनिवार को एक नाके के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध शख्स को रोका और उसके पास मौजूद एक बोरी में से तलाशी के दौरान 10 किलो अफीम भूसा बरामद किया गया।
पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसने भारी मात्रा में अपने घर पर और अफीम भूसा रखा है।
तुरंत एसडीपीओ खान साहिब, नायब तहसीलदार खान साहिब, डीएसपी ऑपरेशन बड़गाम और एसएचओ खान साहिब ने उसके घर पर छापा मारा, जहां उन्होंने करीब 100 किलो अफीम भूसा पैकेट में पाया।
गिरफ्तार शख्स की पहचान गुलाम हुसैन भट के तौर पर हुई है, जो ज़िले के यारिसुत्रु का स्थानीय निवासी है। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम 08/18 के अंतर्गत खान साहिब पुलिस स्टेशन में एफआईआर 9/2016 दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है।