श्रीनगर सेंट्रल जेल को नई जगह शिफ्ट करने और जगह फाइनल करने के लिए जेल विभाग ने कमेटी का गठन किया है। डीआईजी जेेल की अध्यक्षता में इस कमेटी में तीन सदस्य बनाए गए हैं।
राजस्व विभाग ने भी श्रीनगर शहर के बाहर तीन जगह का सुझाव जेल प्रशासन को दिया है। जेल में कैदियों की संख्या अधिक होने और शहर के बीच सेंट्रल जेल होने के कारण इसे नई जगह पर शिफ्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
श्रीनगर सेंट्रल जेल में मौजूदा समय में साढ़े तीन सौ कैदी रखने की सुविधा है। शहर के बीच बनी इस जेल को शिफ्ट करने के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी आदेश दिया था। प्राइम जगह में जेल होने से नगर का विकास भी रुका हुआ था। मौजूदा समय में जम्मू कश्मीर में सबसे बड़ी जेल कोट भलवाल सेंट्रल जेल है।
इस जेल में साढ़े चार सौ कैदियों को रखने की सुविधा है। श्रीनगर सेंट्रल जेल के लिए नई जगह गांदरबल, बेमिना में तलाश की गई है। राजस्व विभाग ने भी इसकी रिपोर्ट जेल विभाग को सौंप दी है। जेल विभाग ने डीआईजी जेल डा. एवी लोन की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की टीम का गठन किया है।
जो जमीन को फाइनल करेेगी। इसके बाद सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सरकार विशेष फंड जारी करेगी। जेल के निर्माण के लिए करीब सौ कनाल जमीन चिह्नित है। मौजूदा जेल को पर्यटन और अन्य मार्केट तैयार में तब्दील किया जाएगा। म्यूजिम बनाने का भी सरकार ने प्रस्ताव रखा है।