फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा हादसा: ओवरलोडिंग बन गया मौत का सबब

Sun, 10 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचने वाले घायलों और उनके साथ आए तीमारदारों की जुबान पर एक ही बात थी कि ओवरलोडिंग न होती तो न किसी की जान जाती और न ही कोई घायल होकर अस्पताल पहुंचता। डोडा में हुई भीषण बस दुर्घटना में घायल लोगों में दस घायलों को जम्मू के जीएमसी में रेफर किया गया। घायलों का इमरजेंसी में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिन घायलों की कुछ हालत स्थिर हैं, उनको डिजास्टर वार्ड में रखा गया है। घायलों में डोडा के रहने वाले निसार अहमद, नियाज अहमद, मोहम्मद शफी, शिव देवी, रजिया बेगम, शाइना बेगम, गुलाम मुस्तफा, परवेज अहमद, गुलाम मोहम्मद और जफर उल्ला शामिल हैं। घायल रजिया बेगम ने बताया कि बस में बहुत यात्री थे।

हिचकोले खाते हुए बस चल रही थी। एक मिनट में ही बस पलट कर खाई में गिर गई। जब तक उन्हें कुछ समझ आता, तब तक सब कुछ तहस-नहस हो चुका था। वहीं शाइना बेगम का कहना है कि हादसा होने के बाद एक के ऊपर एक यात्री आकर गिरे। सड़क हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत का कहना है कि हादसे का सबसे बड़ा कारण इसमें ओवरलोडिंग का है। इसकी जांच की जाएगी। म
विज्ञापन


अधिकतर यात्रियों के गले में चोट
अस्पताल में भर्ती अधिकतर यात्रियों के शरीर के ऊपरी हिस्सों में चोटें आई हैं। चेहरे, गले में काफी चोटें आई हैं। बाजू और टांगों में फ्रेक्चर भी हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री एवं अन्य पहुंचे
घटना की जानकारी पाकर स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत भी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ डोडा और भद्रवाह के विधायक दिलीप सिंह और शक्ति परिहार थे। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त सचिव एमके भंडारी भी उनके साथ थे।

बाली भगत नेे बताया कि दस यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है और नौ की हालत सामान्य है। यात्रियों के अस्पताल पहुंचने के एक घंटा पहले ही पूरे बंदोबस्त कर दिए गए थे। यात्रियों के इलाज को हर तरह का ट्रीटमेंट दिया जाएगा। 

अस्पताल में अफरातफरी
यात्रियों के अस्पताल पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। यात्रियों के पहुंचने से पहले कई लोग उनका हाल चाल जानने के लिए पहुंच गए। रेडक्रास सोसायटी के लोग भी अस्पताल पहुंचे। सोसायटी के सचिव आरसी पुरी का कहना है कि यात्रियों का उपचार चल रहा है। यात्रियों का हालचाल पूछा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें