फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को किया अगवा, जवानों ने 15 मिनट में छुड़ाया

Mon, 01 Jun 2020 12:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के इमाम साहब इलाके में आतंकियों ने रविवार देर शाम एक पुलिसकर्मी को अगवा कर लिया। इसके बाद हरकत में आई सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और 15 मिनट में ही पुलिसकर्मी को छुड़ा लिया लेकिन आतंकी भाग निकले।

विज्ञापन


इमाम साहब इलाके में पहुंचे आतंकी पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने जाते समय परिवार वालों को धमकी भी दी। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबल के जवानों ने तत्काल आस-पास के इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकी अगवा पुलिसकर्मी को छोड़ भाग निकले।

इससे पहले भी कुलगाम जिले में आतंकियों ने छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी को अगवा किया था। सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई कर उसे बचाया और दो आतंकियों को मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में कई स्थानों पर चला तलाशी अभियान

आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार को घाटी में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलवामा जिले के बेशतर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया जो देर रात तक जारी रहा। पुलवामा के ही सिडको लसीपोरा में भी तलाशी अभियान चला।

इसी जिले के मलंगपोरा इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों की ओर से काफी देर तक इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा। उधर, कुलगाम के बागबल और अखल कुलशान के गुज्जर बस्ती जंगल क्षेत्र में भी आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें