कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। वह पंपोर और ख्रीव इलाकों में आतंकवादियों को आश्रय, रसद और अन्य सहायता प्रदान करने में शामिल था। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मददगार होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर अवंतीपोरा पुलिस, सेना की 50 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 110वीं बटालियन ने एक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आतंकी सहयोगी की पहचान जुनैद अल्ताफ निवासी कोनिबल पंपोर के रूप में हुई है। वह सीमा पार बैठे आतंकी कमांडरों के साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क में था। संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ जारी है।