फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः लापता शिक्षक ने घरवालों से फोन पर कहा- रास्ता भटक गया हूं, शायद कभी नहीं लौटूंगा

Wed, 10 Jun 2020 05:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू संभाग के अखनूर क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत राय सयोट में मंगलवार को घर से स्कूल गया एक शिक्षक वापसी में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने उसका अपहरण कर लिया है। सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान भी चलाया। लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। क्षेत्र के लोगों मे दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


अखनूर विधानसभा के क्षेत्र और कस्बा सुंदरबनी से सटे पंचायत राय सयोट निवासी राकेश कुमार प्राइमरी स्कूल पोटिया में तैनात हैं। मंगलवार सुबह वह स्कूल गए लेकिन देर रात घर नहीं लौटे। इस बीच परिवार के लोगों ने सुबह उन्हें फोन करके जल्दी घर आने के लिए कहा। रात 9.30 बजे तक परिवार के लोग राकेश कुमार को फोन करते रहे। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

अंतिम बार रात दस बजे जब परिवार के लोगों ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि वह रास्ता भटक गया है और ऐसा लगता है कि वह कभी नहीं लौट पाएगा। राकेश के इन शब्दों से घर में कोहराम मचा है। परिवार के सदस्यों ने चौकी चौरा पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिक्षक राकेश के संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने की सूचना से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस ने सेना के जवानों के साथ क्षेत्र के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक का बैग एक पेड़ से लटका मिला

इस दौरान शिक्षक राकेश कुमार का बैग एक पेड़ से लटका मिला, जिसमें खाना और कुछ दस्तावेज थे। सेना और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शिक्षक की फोन की लोकेशन शिवखोड़ी प्राचीन धार्मिक क्षेत्र के रानसू में मिली है। इसके बाद फोन बंद हो गया। पुलिस और सेना ने क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा। देर रात तक शिक्षक का पता नहीं चला।

दूसरी तरह यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं शिक्षक का आतंकियों ने अपहरण न कर लिया हो। क्योंकि क्षेत्र में अक्सर ही सीमा पार से आतंकी घुसपैठ करके इस क्षेत्र के कालीदार जंगलों से  कश्मीर घाटी की तरफ जाते हैं।

क्षेत्र में कई साल से जंगलों में कई बार आतंकी देखे जाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित भी किया है। करीब पंद्रह साल पहले भी घुसपैठ कर आतंकियों ने दो बच्चों सहित तीन लोगों को अगवा किया था। इसका अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। वहीं इसी क्षेत्र में आतंकी पहले भी दो लोगों की हत्या कर चुके हैं।
शिक्षक स्कूल से घर वापस लौटने के दौरान लापता हुआ है। इस पर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया है। जंगल में शिक्षक का बैग पेड़ से लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। तलाश जारी है। -अजय शर्मा, एसडीपीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें