फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी के गनर ने अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2020 03:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में बसपा से एमएलसी रहे अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू त्रिपाठी के निजी सुरक्षाकर्मी धर्मेंद्र कश्यप ने मंगलवार देर शाम करीब 8:30 बजे अपार्टमेंट के गार्ड श्रवण पांडेय से कहासुनी के बाद उसे गोली मार दी। श्रवण को सिविल अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने धर्मेंद्र कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी कृष्णानगर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, बसपा के पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी अपने निजी सुरक्षा के लिए धर्मेंद्र कश्यप को रखे हैं। वहीं कृष्णानगर इलाके में ही उनका एक अपार्टमेंट है जिसमें सुरक्षाकर्मी के रूप में श्रवण पांडेय तैनात  है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम अपार्टमेंट की पार्किंग में श्रवण ड्यूटी कर रहा था। तभी धर्मेंद्र कश्यप वहां पहुंचा। वह नशे में धुत था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने श्रवण को गोली मार दी। गोली श्रवण के बायें सीने से अंदर घुसी और दाहिने तरफ बाहर निकल गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

असलहा सहित आरोपी गिरफ्तार

अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। खुद पूर्व एमएलसी गुड्डू त्रिपाठी पार्किंग में पहुंचे। श्रवण को सिविल अस्पताल ले गए। उन्होंने खुद ही पुलिस को सूचना दी कि असलहा साफ करते समय गोली चलने से श्रवण घायल हो गया है, उसे सिविल अस्पताल ले जा रहे हैं। गोली चलने की सूचना पर पुलिस उनके अपार्टमेंट गई और एक टीम सिविल अस्पताल जहां से श्रवण को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो हकीकत कुछ और सामने आई।

एसीपी कृष्णानगर दीपक सिंह ने बताया, जांच में सामने आया कि नशे में धुत धर्मेंद्र कश्यप ने विवाद के बाद श्रवण को गोली मारी है। पुलिस ने धर्मेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और खोखा बरामद किया है। धर्मेंद्र ने शुरुआत में तो गलती से गोली चलने की बात कही। लेकिन पुलिस की सख्ती करने के बाद सारा राज उगल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें