इस दौरान शिक्षक राकेश कुमार का बैग एक पेड़ से लटका मिला, जिसमें खाना और कुछ दस्तावेज थे। सेना और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शिक्षक की फोन की लोकेशन शिवखोड़ी प्राचीन धार्मिक क्षेत्र के रानसू में मिली है। इसके बाद फोन बंद हो गया। पुलिस और सेना ने क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा। देर रात तक शिक्षक का पता नहीं चला।
दूसरी तरह यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं शिक्षक का आतंकियों ने अपहरण न कर लिया हो। क्योंकि क्षेत्र में अक्सर ही सीमा पार से आतंकी घुसपैठ करके इस क्षेत्र के कालीदार जंगलों से कश्मीर घाटी की तरफ जाते हैं।
क्षेत्र में कई साल से जंगलों में कई बार आतंकी देखे जाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित भी किया है। करीब पंद्रह साल पहले भी घुसपैठ कर आतंकियों ने दो बच्चों सहित तीन लोगों को अगवा किया था। इसका अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। वहीं इसी क्षेत्र में आतंकी पहले भी दो लोगों की हत्या कर चुके हैं।
शिक्षक स्कूल से घर वापस लौटने के दौरान लापता हुआ है। इस पर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया है। जंगल में शिक्षक का बैग पेड़ से लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। तलाश जारी है। -अजय शर्मा, एसडीपीओ