फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं की छात्रा के साथ टीचर के भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास, शिक्षा विभाग ने गठित की कमेटी

Thu, 07 Feb 2019 12:32 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर की छात्रा ने अपनी शिक्षिका के भाई पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा ने इस संबंध में लिखित शिकायत कर मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर के शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


छात्रा ने स्कूल शिक्षा विभाग को भेजे गए पत्र में लिखा है कि शिक्षिका उसे स्वेटर लेने के बहाने अपने घर भेजी थी जहां मौजूद उसके भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद उसने उक्त शिक्षिका से यह बात बताई। लेकिन उनके द्वारा इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


बाद में पीड़िता ने स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर शिकायत की। विभाग ने इस पर एक कमेटी का गठन कर दिया है जो जल्द ही इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें