फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने गई दो युवतियों की लाश पेड़ से लटकी मिली

Thu, 07 Feb 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ/हसायन। हसायन क्षेत्र के गांव पाइंदापुर निवासी दो युवतियों की लाश गांव के बाहर आम के बाग में बुधवार की शाम करीब चार बजे पेड़ पर लटकी मिली। दोनों के गले में एक ही चुनरी से फंदा लगा हुआ था। देखते ही देखते शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवाया। मृतका के पिता ने दोनों युवतियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कहते कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


एसपी सिद्घार्थ शंकर मीणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। लड़कियों की पहचान महावीर सिंह की पुत्री शीतल (22 वर्ष) और ठाकुरदास की पुत्री सुरभी (19 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों खेत से बरसीम काटने गई थीं। दोनों के शव पोरा निवासी मुकेश चौहान के आम के बाग में मिला। दोनों अच्छी सहेलियां थीं। शीतल की शादी एक वर्ष पूर्व गांव चंगेरी जलाली अलीगढ़ निवासी सुनील के साथ हुई थी।

कुछ दिन पूर्व वो मायके से आई हुई थीं। सूचना पर पहुंचे कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने दोनों शवों को ग्रामीणों की मदद से उतरवाया। पुलिस ने ठाकुरदास की आत्महत्या की तहरीर के आधार पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर एसपी हाथरस सिद्धार्थशंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। एसपी ने कोतवाली पर बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है, फिर भी रायकायमी के लिए शवों का पीएम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें