फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के सिख युवक का कुलगाम में पेड़ से लटका मिला शव, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Sun, 31 May 2020 04:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में जम्मू निवासी सिख युवक का शव शनिवार को एक पेड़ से लटका मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि शव पेड़ से जिस तरह से लटका हुआ है, उससे यह लगता है कि हत्या करने के बाद उसे पेड़ से लटकाया गया है, ताकि मामले को आत्महत्या करार दिया जाए।

विज्ञापन


शनिवार को जिले के नीपोरा इलाके में स्थानीय लोगों ने एक शव को पेड़ से लटका देखा। पेट्रोल पंप के पास ही पेड़ से लटके शव की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक की शिनाख्त मढ़ विधानसभा क्षेत्र के सिंबली पर्याल निवासी रविंद्र सिंह (32) के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन


इस बीच गांव सिंबली पर्याल में रविंद्र सिंह की मौत की सूचना पहुंचते ही मातम पसर गया। युवक के पिता देवा सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि लॉकडाउन से पहले वह मेटाडोर चलाता था। लॉकडाउन में मेटाडोर बंद होने के बाद वह ट्रक चलाने लगा।

दो दिन पहले ही वह ट्रक लेकर गया था। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। इस वजह से वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। रविंद्र की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। पति की मौत की सूचना मिलते ही रो-रोकर उसका बुरा हाल है। रविंद्र का भाई सेना में है।

विज्ञापन

खुदकुशी करने वाले बीएसएफ कर्मी का हुआ पोस्टमार्टम

बीएसएफ पलोड़ा में खुदकुशी करने वाले बीएसएफ कर्मी राजीव लाहोन के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया। असम के मूल निवासी राजीव का शव शुक्रवार को बाथरूम में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें